जन-जन के प्रिय नेता थे चंदन राम दास जी : डॉ. अभिनव कपूर
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के अकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है।
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक प्रकट करते हुये इसे अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि चंदन राम दास जी जन-जन के नेता थे, प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेता को खो दिया है। सौम्य व मधुर व्यवहार के धनी चंदन राम दास जी की कमी हमें हमेशा खलती रहेगी।
डॉ. अभिनव कपूर ने चंदन राम दास के निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि चंदन रामदास जी विगत वर्षों से बीमार चल रहे थे। राज्य सरकार ने उन्हें हरसंभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराया लेकिन आज अचानक स्वास्थ्य खराब होने से उनका अकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने बताया कि चंदनराम दास जी ने अपना राजनीतिक सफर अस्सी के दशक में बतौर छात्र नेता से शुरू किया, इसके उपरांत वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर में निर्दलीय पालिका अध्यक्ष बने। वह लगातार चार बार विधायक चुने गये। अपने सौम्य व्यवहार के चलते वह आम जनता के चहेते नेता बने हुए थे। अपने जनसेवा के कार्यों के लिए चंदन राम दास जी सदैव याद किये जा