उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

देहरादून प्रदेशभर में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बदला रहा। पहाड़ से लेकर कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहे। केदारनाथ व टिहरी जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम को हल्की वर्षा हुई।

मंगलवार से अगले तीन दिन राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केवल अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल और वर्षा की संभावना है। इसके बाद 17 मार्च को प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे ऊंचाई वाले अधिकांश इलाकों में वर्षा और हल्की बर्फबारी हो सकती है।

निचले मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं वर्षा होने और ओलावृष्टि की संभावना है। सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गहरे बादल छाये रहे। इस दौरान देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश व डोईवाला में भी दोपहर 12 बजे तक हल्के बादल छाये रहने से तापमान सामान्य बना रहा। इसके बाद हल्की धूप खिली रही।

देहरादून का अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी का अधिकतम तापमान 25.7 व न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.2 व न्यूनतम तापमान 8.5 सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से गुरुवार तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 17 मार्च को मौसम बदल सकता है। जिससे पहाड़ों में वर्षा व कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button