उत्तराखंड की बेटी भवना पांडे ने कहा- मुख्यमंत्री तक की नहीं सुनते प्रदेश के अधिकारी
देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी एवं जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केन्द्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पर अफसरशाही हावी है। अधिकारी सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं और मनमानी करते हुए नजर आते हैं।
वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में अधिकतर भारी राज्यों के लोग मुख्य पदों पर आसीन है। उत्तराखंड के आईएएस व पीसीएस अधिकारियों को दरकिनार कर बाहरी राज्यों के अधिकारियों को प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं बेलगाम हो चुके ये अधिकारी मुख्यमंत्री तक की नहीं सुनते।
देवभूमि की बेटी भावना पांडे ने कहा कि हमारे प्रदेश के कुशल व गुणवान अधिकारियों को नजरअंदाज कर बाहरी राज्यों के अधिकारियों को कईं महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व सौंपा गया है। वहीं ये अधिकारी प्रदेश में मनमानी करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर सरकार ने बाहरी राज्यों के इन अधिकारियों को मनमर्जी करने की इतनी छूट क्यों दे रखी है।
उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा कि बेलगाम होते जा रहे प्रदेश के अधिकारियों पर सरकार तत्काल नकेल कसे। वहीं प्रदेश के मूल निवासी सक्षम अधिकारियों की भी सुध ली जाए, जिससे उत्तराखंड का भला हो पाए। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर क्यों सरकार को राज्य के अधिकारियों से इतनी परेशानी है। सरकार के पीए और अधिकतर अधिकारी बाहरी राज्यों के ही होते हैं, वहीं नौकरियों में भी बाहरी राज्यों के लोगों को ही प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि आखिर सरकार प्रदेश के लोगों की कब सुध लेगी।