उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संभावित बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से अतिरिक्त बिजली की मांग की है। उन्होंने राज्य को केंद्रीय पूल से मार्च 2024 तक 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button