उत्तराखण्ड

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- गंदगी की वजह से वार्ड की जनता को झेलनी पड़ रही परेशानियां

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने जनसेवा के कार्य करके एवं जनहित के मुद्दे उठाकर समाज के भीतर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इसी क्रम में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने नगर निगम वार्ड संख्या 33 यमुना कॉलोनी, कुम्हार मंडी-ईदगाह में जनसमस्याओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि वार्ड संख्या 33 यमुना कॉलोनी क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ नजर आता है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा समय से वार्ड से कूड़े का उठान नहीं किया जाता। इस वजह से जहां एक ओर क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है वहीं संक्रमित व गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

नगर निगम वार्ड संख्या 33 यमुना कॉलोनी, कुम्हार मंडी-ईदगाह में लगा कूड़े का अंबार

 

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि क्षेत्र की नालियों में समय से सफाई नहीं की जाती जिस वजह से नालियों में अक्सर गंदगी जमा रहती है और क्षेत्रीय निवासियों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड की पार्षद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देती हैं।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि वार्ड की जनता को राहत पंहुचाने के लिए समय से व नियमित रूप से कूड़े का उठान किया जाना चाहिए एवं वार्ड की नालियों व सड़कों की साफ-सफाई पर विशेषतौर पर ध्यान दिया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button