उत्तराखण्ड

लोगों के बीच समाजसेवी के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई भावना पांडे ने

जनसेवी भावना पांडे आम लोगों के बीच जाकर जनसमस्याओं को दूर करती हुईं नजर आती हैं। वे आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाने एवं जनहित से जुड़े कार्यों को करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे आम जनता के बीच जनसेवा के कार्यों के लिए पहचानी जाती हैं। जनसेवी भावना पांडे ने लोगों के बीच समाजसेवी के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर किये गये आन्दोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं वे बीते कईं वर्षों से जनसेवा के कार्य करती आ रही हैं। वे लोगों के दुःख-दर्द में हमेशा उनके साथ खड़ी नजर आती हैं। आम जनता के बीच जाना और उनकी परेशानियों के बारे में पूछकर उन समस्याओं के निवारण के प्रयास करना भावना पांडे के व्यवहार में शामिल है।

देवभूमि की बेटी भावना पांडे का कहना है कि हम राज्य आन्दोलनकारियों ने जिस अवधारणा के साथ अनेक कुर्बानियां देकर अलग राज्य लिया था, हमारे सपनों का वो उत्तराखंड हमें आज तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने इस राज्य की शक्ल बुरी तरह से बिगाड़ दी है। प्रदेश में आज जहां देखो बस भ्रष्टाचार ही नजर आता है, सरकार पर माफियाराज हावी है और अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि प्रदेश की आम जनता को भाजपा व कांग्रेस जैसे सियासी दलों के अत्याचार से निजात दिलाने के उद्देश्य से ही वे राजनीति की दुनिया में आई हैं। आम जनता की तकलीफों को दूर करने के लिए ही उन्होंने राजनीतिक दल जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) का गठन किया है।

जनसेवी भावना पांडे आम लोगों के बीच जाकर जनसमस्याओं को दूर करती हुईं नजर आती हैं। वे आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाने एवं जनहित से जुड़े कार्यों को करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। आम जनता की सच्ची हितैषी के रूप में पहचानी जाने वाली उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे का कहना है कि आम जनता की आवाज बनकर वे हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button