उत्तराखण्ड

ज़िंदगी का आनंद लेने के लिए सादगीपूर्ण जीवन जीना बहुत जरूरी है : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- संतुलित, शांत, आनन्दयम एवं सार्थक जिन्दगी के लिये सादगी का विशेष महत्व है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर बेहद सादगी पसन्द व्यक्ति हैं। उन्होंने “राष्ट्रीय सादगी दिवस” पर लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष सन्देश दिया है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- जीवन का वास्तविक सौन्दर्य सादगी में ही है। ज़िंदगी जितनी सिंपल होगी उतनी ही बेहतर एवं आनन्दमय होगी। संतुलित, शांत, आनन्दयम एवं सार्थक जिन्दगी के लिये सादगी का विशेष महत्व है।

शिक्षारत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को “राष्ट्रीय सादगी दिवस” मनाया जाता है। यह दिवस लेखक और दार्शनिक हेनरी डेविड थोरो के सम्मान में मनाया जाता है। इसी दिन उनका जन्म हुआ था। थोरो को उनकी पुस्तक ‘वाल्डेन’ के लिए जाना जाता था, जो कॉनकॉर्ड, मैसाचुसेट्स में वाल्डेन तालाब के पास एक छोटे से केबिन में एक साधारण जीवन जीने के उनके अनुभवों का वर्णन करती है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ज़िंदगी को केवल पैसे और अनावश्यक चीजों को हासिल करने के लिए ही बस खत्म ना करें। बल्कि हमारा ध्यान हमेशा प्रकृति, ज्ञान, आत्मनिर्भरता और खुद का रास्ता बनाने पर होना चाहिए, जिसके लिए सादगीपूर्ण जीवन जीना बहुत जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button