उत्तराखण्ड

कांग्रेस सम्मेलन में खरगे ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार पर बोला हमला

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, बार-बार वो पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया। हम उन्हें बताते हैं कि हम संविधान, लोकतंत्र न बचाते तो आज मोदी चाय बेचते फिरते और मैं खेती करता ही रह जाता। आज हम जिस मुकाम पर हैं, उसकी वजह कांग्रेस ही है।

खरगे ने पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा, 15 लाख, काला धन लाऊंगा…. कहां है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन पहले जितनी भी नहीं बची। क्या यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसे में अगर आप भी उस नेता को सपोर्ट करेंगे या सपोर्ट करते देखेंगे तो आप देश के किसान, युवा, महिला के साथ गद्दारी करेंगे।

कहा, बार-बार भाजपा सवाल उठाती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया। मैं उन्हें बताता हूं कि अगर कांग्रेस इन 70 साल में संविधान व लोकतंत्र को न बचाती तो मोदीजी चाय बेचते फिरते। मैं भी खेतों में ही होता। हम सब जिस मुकाम पर हैं, वह कांग्रेस की ही देन है। कहा, भाजपा और आरएसएस का एजेंडा है कि सुबह उठते ही कांग्रेस को गालियां देनी शुरू कर देते हैं।

कहा, 70 साल में अगर हम कुछ नहीं करते, संविधान न बचाते, लोकतंत्र को न बचाते तो मोदीजी आप प्रधानमंत्री न बनते। आप चाय बेचते फिरते और मेरे जैसा किसान का बेटा अपने खेतों में काम करता। कहा, ये देवनगरी है। यहां चारधाम है, गंगा है। भगवान आपके पास है। पानी आपके पास है। अच्छे संस्थान हैं तो क्यों मोदी के पीछे घूमते हो। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं। उन्हें समझाएं कि कैसे आगे बढ़ना है।

महिलाओं को संविधान में वोटिंग का अधिकार कांग्रेस ने दिया

खरगे ने कहा, दुनिया के कई देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था। किसी ने 100 साल तो किसी ने 200 साल बाद महिलाओं को ये अधिकार दिया, लेकिन कांग्रेस ने संविधान में ही महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर महिलाओं की वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, इस तरह ही चलता रहा तो एक दिन वो देश को डुबो देंगे, लेकिन कांग्रेस और हम सब मिलकर ऐसा होने नहीं देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button