राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने रद्द किया विदेश दौरा, कांग्रेस ने बताई ये वजह

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के ठीक बाद राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकलने वाले थे। चुनावों में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन के बाद उनकी इस विदेश यात्रा पर कमेंटबाजी शुरू हो गई था। हालांकि, अब खबर आई है कि राहुल का विदेश दौरा रद्द हो गया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने कहा है कि अप्रत्यशित परिस्थितियों के कारण राहुल का विदेश दौरा रद्द किया गया है।

इन देशों की यात्रा करने वाले थे राहुल

राहुल गांधी 8 दिसंबर से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की 7 दिवसीय यात्रा पर जाने वाले थे। वह 8 दिसंबर की शाम को मलेशिया पहुंचते और 10 दिसंबर तक वहां रहने वाले थे। इसके बाद वह 11-12 दिसंबर को सिंगापुर जाने वाले थे। राहुल सिंगापुर के बाद 13 दिसंबर को जकार्ता पहुंचने वाले थे। वहीं, 14 दिसम्बर को राहुल हनोई जाते। इसके बाद वह 15 दिसंबर की रात हनोई से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल इन देशों के के कुछ विश्वविद्यालयों में भारतीय प्रवासियों और छात्रों के कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, अब ये कार्यक्रम कैंसल हो गया है।

चुनावों में कांग्रेस को लगा है झटका

तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों से कांग्रेस के लिए बुरे नतीजे सामने आए हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत हासिल किया है और मिजोरम में भी दो सीटें जीती हैं। इस परिणाम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विरोधी दलों के निशाने पर आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button