उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के आसार, मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज हल्की बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदा बांदी भी हो सकती है। वहीं, देहरादून समेत प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार जताए हैं।

नागटिब्बा की पहाड़ियों पर बर्फबारी 

पहाड़ों की रानी मसूरी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं जौनपुर के नागटिब्बा के ऊंचाई वाले स्थान पर मंगलवार को हल्की बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई।

कहां कैसा है मौसम

  • यमुनोत्री धाम सहित बड़कोट तहसील क्षेत्र में चटख धूप खिली।
  • श्रीनगर गढ़वाल में चटख धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत।
  • ऋषिकेश में मौसम साफ, खिली धूप।
  • विकासनगर और जौनसार बावर और पछवादून में मौसम साफ।
  • मसूरी में मौसम साफ। चटक धूप खिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button