उत्तराखण्ड

आप सभी को गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ : भावना पांडे

जेसीपी प्रत्याशी भावना पांडे ने कहा- गोवर्धन को धारण करने वाले, भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।

हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ हरिद्वार लोकसभा सीट से जेसीपी की प्रत्याशी भावना पांडे ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जेसीपी प्रत्याशी भावना पांडे ने कहा- समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। गोवर्धन को धारण करने वाले, भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।

देवभूमि की बेटी भावना पांडे ने गोवर्धन पूजा पर्व के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी। साथ ही लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button