उत्तराखण्ड

आम जनता के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश की है जनसेवी भावना पांडे ने

हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ हरिद्वार लोकसभा सीट से जेसीपी की धाकड़ प्रत्याशी भावना पांडे ने आम जनता के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश की है। वे जनसेवा से जुड़े कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। क्षेत्र में कोई भी समस्या होने पर वे तुरन्त मदद को पहुंच जाती हैं।

जनसेवी भावना पांडे ने समाजसेवा के कार्यों के चलते क्षेत्र की जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं क्षेत्रवासियों को भी उनसे गहरा लगाव हो गया है। वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं एवं उनका दुख-दर्द बांटती हुईं नजर आ रही हैं, क्षेत्रवासी अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या के निवारण के लिए अब उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे से ही सलाह व मदद मांगते हुए दिखाई देते हैं।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे आज पीड़ित जनता की सबसे बड़ी मददगार के रूप में सामने आईं हैं, वे आम जनता की सच्ची हितैषी के तौर पर पहचानी जाती हैं। वहीं वे आम लोगों की समस्याओं के निवारण का अपने स्तर से हर संभव प्रयास भी कर रही हैं।

क्षेत्र की जनता का कहना है कि पहले कभी किसी नेता ने उनकी सुध नहीं ली, वहीं जेसीपी की दमदार प्रत्याशी भावना पांडे आगे बढ़कर क्षेत्रवासियों की मदद करती हुईं दिखाई दे रही हैं। आमजन की आवाज बन चुकीं भावना पांडे की बढ़ती लोकप्रियता देख विरोधियों की परेशानी भी बढ़ चुकी है। विरोधी अब उनके बढ़ते कदमों को रोकने के लिए ऐड़ीचाटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button