उत्तराखण्ड

समस्त देशवासियों को चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : भावना पांडे

हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केन्द्रीय अध्यक्ष एवं हरिद्वार लोकसभा सीट से जेसीपी की धाकड़ प्रत्याशी भावना पांडे ने चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनता कैबिनेट पार्टी की केन्द्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा- समस्त देशवासियों एवं इसरो समेत देश के सभी वैज्ञानिकों को चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

जेसीपी प्रत्याशी भावना पांडे ने कहा कि चांद की सतह पर चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर भारत ने आज नया इतिहास रच दिया है। इस कार्य के लिए हमारे कुशल वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत करके इस महान कार्य को संभव कर दिखाया है। चांद की सतह पर चन्द्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग भारत के लिए ऐतिहासिल पल है। दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। भारत ने आज दुनिया को दिखा दिया है कि ‘हम किसी से कम नहीं हैं।’

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है, ये क्षण अभूतपूर्व हैं। हम सभी भारतवासियों को अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने कहा, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों की पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button