उत्तराखण्ड

निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने एवं विशेष योगदान देने के लिए पहचाने जाते हैं।

गौरतलब है कि डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डॉ. कपूर ने अपनी संस्था ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के तहत हजारों लोगों की मदद करते हुए अनेकों जनसेवा के कार्य करवाए हैं। यही नहीं वे निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं।

डॉ. अभिनव कपूर को समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने एवं विशेष योगदान देने के उपलक्ष में हाल ही में सम्मानित भी किया गया था। उन्हें ये सम्मान देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा के द्वारा प्रदान किया गया। उनके द्वारा किये जा रहे इन महान कार्यों व उपलब्धियों के चलते ही उन्हें ये सम्मान दिया गया।

बताते चलें कि डॉ. अभिनव कपूर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। अपनी इसी कोशिश के चलते उन्होंने अपने यमुना कॉलोनी वार्ड के भीतर कुम्हार मंडी, ईदगाह में आमजन की सुविधा हेतु कईं तरह के कैम्प लगवाए। इन कैम्प के ज़रिए सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। वहीं समय-समय पर वे मीडिया के माध्यम से आमजन की समस्याओं को उठाते रहते हैं। उनकी इन्हीं कोशिशों ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button