उत्तराखण्ड

अजय सोनकर को मिल रहा क्षेत्रवासियों का भरपूर स्नेह, समर्थन और आर्शीवाद

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने अपने द्वारा किये जा रहे जनसेवा के कार्यों के चलते आमजन के बीच अलग पहचान बनाई है।

गौरतलब है कि जनसेवी अजय सोनकर हमेशा ही आमजन के बीच जाकर उनके दुख-दर्द बांटते एवं लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं। वहीं वे अपने क्षेत्र की तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए भी दिखाई देते हैं। यही नहीं वे इन तमाम समस्याओं के निवारण की कोशिशें भी करते हैं। वहीं क्षेत्रवासियों का भी भरपूर स्नेह, समर्थन और आर्शीवाद उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है।

यदि स्थानीय जनता की ही बात करें तो क्षेत्रवासी भी उन्हें अपना समझते हैं। अपनी छोटी-बड़ी हर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग जनसेवी अजय सोनकर के पास ही आते हैं। वहीं अजय सोनकर भी किसी को निराश ना करते हुए सभी की तकलीफों का समाधान खोजने का प्रयास करते हैं।

अजय सोनकर के उदार हृदय, मृदुभाषी स्वभाव एवं कार्यकुशलता ने आमजन के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाया है। क्षेत्र की जनता का पूर्ण सहयोग और प्यार उन्हें मिल रहा है। वहीं आगामी नगर निकाय चुनाव में अजय सोनकर को पुनः क्षेत्र का पार्षद बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। यदि क्षेत्रवासियों की मानें तो जनता को ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो उनकी पीड़ा को समझे, उनके दुख-दर्द को बांट सके और उनकी परेशानियों को दूर कर सके। ये तमाम खूबियां लोगों को अजय सोनकर में ही नजर आ रही हैं।

बहरहाल जनता अजय सोनकर को चुनने का अपना पक्का मन बना चुकी है। अब देखना ये होगा कि इस साल होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में अजय सोनकर पार्षद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरते हैं या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button