उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने दी सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी भावना पांडे ने कहा- आप सभी को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। देश में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सभी अधिकारियों के कार्यों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए हर साल 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस’ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा- इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। यह ऐसा समय है जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं।
जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा- सिविल सेवा देश की प्रशासनिक मशीनरी की रीढ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं में सेवारत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को “सिविल सेवा दिवस” पर हार्दिक शुभकामनाएं।