उत्तराखण्ड

कालसी सहिया रोड पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई की उक्त सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा रात्रि समय करीब 11:30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान वह उक्त वाहन से बाहर छटक गया, जिसे सुबह करीब 6:30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक द्वारा देखा गया तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है तथा मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया है।

नाम पता घायल व्यक्ति :-

ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मातीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष।

नाम पता है मृतक :-

1- ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष
2- सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0- ग्राम दुघई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष
3- लवलीना वर्मा पत्नी निशांत वर्मा निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button