उत्तराखण्ड

दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देने के साथ ही अमाजन को विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए साथ मिलकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 में हुई थी। इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया था।

दरअसलए 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ के नाम से जाना जाता है जो कि संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है। इस संगठन का प्रमुख कार्य दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है। 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button