उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने सरकार और उसके मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी एवं जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केन्द्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार और उसके मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि राज्य बनने के बाद से ही यहां नेताओं के द्वारा भ्रष्टाचार कर करोड़ों की संपत्ति जुटा ली गई। यदि जांच करवाई जाए तो नेताओं की इस बेहिसाब दौलत का कोई कोई भी हिसाब इनके पास नहीं मिलेगा क्योंकि ये काली कमाई प्रदेश में भ्रष्टाचार करके ही इकट्ठा की गई है। अगर जांच हो तो प्रदेश के कई दिग्गज नेता सलाखों के पीछे होंगे।

वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा मामले का जिक्र करते हुए कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा ने बीते चार वर्षों में ही दस गुना संपत्ति जुटा ली। आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है और ये प्रकरण इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा पांच सौ से लेकर एक हजार करोड़ तक के मालिक होंगे। आने वाले समय में इनकी संपत्ति को लेकर और भी खुलासे होंगे।

उन्होंने कहा कि मेयर गामा भी प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों की तरह ही सेठ हैं, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भी एक हजार करोड़ से अधिक की दौलत के मालिक हैं। पिछले कुछ सालों में ही इन मंत्रियों ने अकूत संपत्ति जुटा ली है। इन नेताओं ने सरकारी अस्पताल और स्कूल बंद करवाकर अपने निजि हॉस्पिटल और स्कूल खोले। यही नहीं राज्य के अधिकतर नेताओं ने अपने मेडिकल कॉलेज और होटल्स खोले हुए हैं।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। आखिर अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ जांच करवाए भी तो कैसे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन नेताओं पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है तो जल्द ही जनता इन भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई करेगी। यही नहीं इन भ्रष्ट नेताओं का असर अधिकारियों पर भी देखने को मिल रहा है। भ्रष्ट नेताओं को देखकर अधिकारी भी भ्रष्ट हो चुके हैं और करोड़ों की संपत्ति बनाने में व्यस्त हैं।

जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने कहा कि प्रदेश के ऐसे भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों का खुलासा करने ही वे राजनीति में आई हैं। उन्होंने कहा कि बस, अब बहुत हुआ इन भ्रष्टाचारियों के हाथों प्रदेश को और बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। राज्य की जनता इनसे पूरा हिसाब लेगी और आने वाले चुनावों में इन्हें सबक सिखाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button