उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में अभी और बढ़ेगी सर्दी, पाला पड़ने की है संभावना

देहरादून। प्रदेशभर में आने वाले दो दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। हालांकि मैदानों में फिलहाल न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है।

मैदानी इलाकों में अधिकतर स्थानों पर हल्के से गहरा कोहरा व धुंध छाये रहने और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। इससे देश के अन्‍य राज्‍यों में भी असर देखने को मिलेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 15.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक अंतर रहने की संभावना है।

पाले से पहाड़ों में ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं बुधवार को मैदान से पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.2 व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर का 15.4 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में कहीं-कहीं सामान्य से अधिक पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button