उत्तराखण्ड

जानिए उत्तराखंड में आने वाले दिनों के मौसम का हाल

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले चार दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की आशंका है। इस दौरान पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

ठंड में हो सकता है इजाफा
मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्के से गहरा कोहरा छाये रहने और पहाड़ों में पाला पड़ने की आशंका है। पाले से पहाड़ों में ठंड में इजाफा हो सकता है।

मैदान से पहाड़ तक खिली रही चटख धूप
बुधवार को मैदान से पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। केवल उच्च हिमालयी क्षेत्र में चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में दोपहर एक बजे से ढाई बजे के बीच हल्के बादल छाये रहे, हालांकि तीन बजे बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक
नैनीताल व मसूरी में सुबह के समय सड़कों पर पाला पड़ रहा है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button